गोरखपुर, सितम्बर 7 -- हरनही/खजनी (गोरखपुर), हिटी। खजनी क्षेत्र के कोटही माता मंदिर मार्ग पर लगी मेला-प्रदर्शनी में शनिवार रात कर्मचारियों के बीच हुए विवाद के बाद चाकूबाजी में मैनपुरी के युवक की हत्या कर दी गई। मृतक के बहनोई की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने फर्रूखाबाद के रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चाकू बरामद कर लिया है। मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र के ओमनगर निवासी विवेक कुमार (28) पुत्र दयाशंकर खजनी के कोटही रुद्रपुर में लगी प्रदर्शनी में अपने बहनोई निशांत कुमार उर्फ पिंकी की पिज्जा की दुकान चलाता था। शनिवार रात करीब 11:30 बजे प्रदर्शनी बंद होने के बाद कर्मचारी बैठकर खाना-पीना कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। साथियों ने बीच-बचाव...