नोएडा, दिसम्बर 20 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में शनिवार को महाकौथिग मेले का शुभारंभ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंडी समाज द्वारा अपनी लोक परंपराओं और पहचान को जीवंत बनाए रखना प्रशंसनीय है। यह मेला पहाड़ी लोक संस्कृति की पहचान है। मेले में संबोधित करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार विकास के साथ-साथ उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और डेमोग्राफी की रक्षा के लिए भी पूरी तरह संकल्पबद्ध है। देवभूमि की पवित्रता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। अवैध गतिविधियों, अतिक्रमण तथा राष्ट्रविरोधी मानसिकता के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रवासी उत्तराखंडी राज्य की संस्कृति के सच्चे ब्रांड एम्बेसडर है...