लखीमपुरखीरी, अप्रैल 1 -- गोला गोकर्णनाथ। चैती मेला में एक मासूम बच्ची के लापता होने से अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पुलिस की तत्परता से उसे सकुशल खोजकर परिजनों को सौंप दिया गया।मैगलगंज निवासी जसकरन अपने परिवार के साथ गोला मुंडन संस्कार में आए थे। उनकी 5 वर्षीय पुत्री सिद्धि भी उनके साथ थी। संस्कार के बाद परिजन मेला देखने में व्यस्त हो गए, इसी दौरान बच्ची उनसे बिछड़ गई। परिजनों ने तुरंत मेला मंच पर पहुंचकर सूचना दी। मंच संचालक संजीव दीक्षित द्वारा माइक से बच्ची के गुम होने की घोषणा की गई, जिसके बाद पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया। सीओ रमेश तिवारी, कोतवाल अम्बर सिंह एवं पूर्व क्राइम इंस्पेक्टर अरविन्द पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मेला परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया। पुलिस की मुस्तैदी और सक्रियता का परिणाम रहा कि कुछ ही देर में बच्ची को स...