मधुबनी, जून 26 -- बेनीपट्टी,निज प्रतिनिधि। जाले थाना के करवा रण पर ताजिया मेला देखने जा रहे बेनीपट्टी थाना के मेघवन गांव के तेज नारायण यादव के 23 वर्षीय पुत्र अनरजीत यादव की मौत सड़क हादसे में हो गई। हादसा कैसे हुआ इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं हो पायी है। मृतक के भाई रंजीत यादव ने बताया कि गांव के ही कुछ लड़कों के साथ घर से मेला देखने के लिए वह निकला था। सूचना मिली की उनका भाई करदौली और करवा के बीच मलिबा गाछी के निकट सड़क पर घायल पड़ा है। गांव के कुछ लोगों के साथ वहां गया और भाई को उठाकर अनुमंडल अस्पताल बेनीपट्टी लाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है। यह भी पढ़ें- मेला देखने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत वहीं कुछ लोग बताया कि वह ट्रैक्टर से जा रहा था। घटना कैसे हुई यह स्पष्ट नहीं हो पा रही है। पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने ...