बलरामपुर, अप्रैल 14 -- तुलसीपुर/बलरामपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के तुलसीपुर थाना के अंतर्गत सोमवार देर रात्रि मेला देखने जा रहे युवकों की बाइक ट्रैक्टर से टकराई एक युवक की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। जानकारी के अनुसार, भोजपुर निवासी अनिल (21)अपने साथियों सूरत( 21), मुकेश (29) और अनंत के साथ मोटरसाइकिल से देवीपाटन मेला देखने जा रहे थे। जैसे ही चारों युवक तुलसीपुर नकटी नाला के पास पहुंचे की ट्रैक्टर से जोरदार भिड़ंत हो गई। यह भी पढ़ें- शादी में जा रहे बाइक सवार तीन दोस्तों को ट्रैक्टर-टॉली ने मारी टक्कर, दो की मौत टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो ग...