सहारनपुर, अप्रैल 22 -- देवबंद। भायला कलां गांव निवासी विशाल कुमार ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बताया गया कि उसका भाई भानू प्रताप (30) चार दिन पूर्व श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेला देखने के लिए आया था। लेकिन उसके बाद वापस घर नहीं लौटा। तलाश करने पर भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...