पीलीभीत, अप्रैल 1 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक मोहल्ले की निवासी महिला ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसकी 22 वर्षीय पुत्री 30 मार्च को मेला देखने के लिए यशवतंरी देवी मंदिर गई थी। वहां पहले से मौजूद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बेनीचौधरी निवासी विक्की शर्मा पुत्र कल्लू उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर ले गया। शिकायत करने परआरोपी के चाचा और बहन पूनम ने गालीगलौज करते हुए मारपीट की। एक अन्य मामले में कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 28 मार्च को उसकी 17 वर्षीय पुत्री को यशवतंरी देवी मंदिर में लगे मेले से गांव का ही कुलदीप बहला फुसलाकर ले गया। शिकायत करने पर आरोपी के पिता छेदा लाल और मां ने उसके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट करते हुए धमकाया।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.