एटा, फरवरी 3 -- मेला देखने की कहकर घर से निकली तीन सहेली लापता हो गई। घर न लौटने पर घरवालों में चिंता हुई और रिश्तेदारी और दोस्तों से कॉल कर जानकारी ली। तीनों को कहीं पर पता नहीं चला। काफी तलाश के बाद भी न मिलने के बाद घरवाले कोतवाली नगर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पिता ने अज्ञात के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकोहाबाद रोड निवासी मोहल्ला निवासी पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि लगभग 12 साल की बेटी दो अन्य सहेलियों के साथ मिलकर 31 जनवरी की दोपहर में मेला देखने गई थी। तीनों ने घरवालों को बताया था कि तीनों सहेली मिलकर मेला देखने जा रही है और शाम तक घर आ जाएगी। तीनों साथ होने के कारण घरवाले भी राजी हो गए और तीनों को मेला देखने के लिए भेजा दिया था। देर रात होने तक तीनों ही सहेली घर नहीं लौटी। घरवालों को चिंता हुई और एक-दूसरे के घर ...