इटावा औरैया, मार्च 24 -- यमुना नदी की तलहटी में स्थित प्राचीन ब्रह्माणी देवी मंदिर से मेला देखकर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार सोमवार की रात खारजा झाल पुल के पास अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी, जिससे उसमें सवार महिलाएं और बच्चे घायल हो गए। बलरई थाना क्षेत्र के लखेरे कुआं चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर निवासी अनिल चौहान पुत्र नागेंद्र सिंह चौहान अपने परिवार के साथ मंदिर दर्शन कर वापस लौट रहे थे। कार में उनकी पत्नी कांति देवी, साली कामिनी, भांजी परी और शालिनी पत्नी दीपक चौहान सवार थीं। जैसे ही कार मंदिर के पीछे पीहरपुर गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित खारजा झाल पुल के पास पहुंची, सड़क और झाल के किनारे नहर में अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही खारजा झाल में पानी कम था वरना बड़ा हादसा हो सकता...