मुजफ्फरपुर, मार्च 27 -- गायघाट, एक संवाददाता। एनएच 27 स्थित मैठी चौक पर शुक्रवार अहले सुबह सड़क पार कर रहे युवक की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। मृतक बेरुआ निवासी ललन ठाकुर का 25 वर्षीय पुत्र अविनाश कुमार था। स्थानीय लोगों ने बताया कि मैठी से मेला देखकर अविनाश घर लौट रहा था। काफी देर तक एनएच पर ही शव पड़ा रहा। इस दौरान कई वाहन शव को कुचलते गए, जिस कारण शव क्षत-विक्षत हो चुका था। ट्रक मुजफ्फरपुर की ओर से जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की रात अविनाश मेला देखने गया था। वह मानसिक रूप से कमजोर था। गांव, चौक-चौराहों पर घूम-घूमकर लोगों को तिलक लगाता था। इसके अलावा गाड़ियों में फूल-माला बेचकर अपना जीवन यापन करता था। गायघाट थानेदार राकेश कुमार ने ...