मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 3 -- मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र की एक पंचायत में गुरुवार की रात मेला देखकर लौट रही 15 साल की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। किशोरी अपनी मां के साथ लौट रही थी। इसी बीच पीछे से एक युवक ने पकड़ लिया। इसके बाद तीन और युवक आ गए। सभी सड़क किनारे स्थित बगीचा ले गये, जहां बारी-बारी से दुष्कर्म किया। युवती की चिल्लाने के बाद सभी युवक भाग गए। किसी तरह तीन बजे अहले सुबह घर पहुंचकर किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। किशोरी की निशानदेही पर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उसने दुष्कर्म की बात स्वीकार की है। वहीं, आरोपित युवक की निशानदेही पर पुलिस ने तीन युवकों को पूछताछ के लिए उठाया है। मौके से पीड़िता का कपड़ा भी जब्त किया गया है। किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह मेला देखकर लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में ...