शाहजहांपुर, नवम्बर 9 -- फोटो 12: हेड कांस्टेबल प्रमोद सिंह का फाइल फोटो। मीरानपुर कटरा। हेड कांस्टेबल की ककोड़ा मेले की ड्यूटी में अचानक तबीयत बिगड़ गई। इलाज के दौरान कांस्टेबल की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है। कांस्टेबल की अचानक मौत से परिवार सदमे से बेहाल है। कटरा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल प्रमोद सिंह 39 मुरादाबाद जनपद के थाना डिलारी अंतर्गत गांव नूरपुर के निवासी थे। उनकी 29 अक्टूबर से 12 नवंबर तक ककोड़ा मेले में ड्यूटी थी। मेला ड्यूटी में कल अचनक अचानक तबियत खराब हो गई। तत्काल इलाज के लिए मुरादाबाद अस्पताल भेजा गया। उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। मनहूस खबर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के पहुंचने पर डिलारी थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक के परिवार में पत्नी, दो पुत्रियां और ...