बोकारो, जून 8 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद के ज्येष्ठ पुत्र सह झामुमो बोकारो युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विनय कपूर पेटरवार प्रखंड अंतर्गत मेलाटांड में आयोजित हरि संकीर्तन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने मत्था टेककर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। विदित हो कि सात जून से यहां हरि संकीर्तन का आयोजन वीणा परिषद ट्रस्ट की ओर से आयोजित किया गया है। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और संस्कारों को मजबूत करते हैं। भगवान की कृपा सभी पर बनी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...