एक संवाददाता, मार्च 20 -- Purnea Crime News: पूर्णिया के डगरुआ थाना के विश्वासपुर से 11 मार्च से लापता 18 साल की लड़की का शव मक्का के खेत में मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 31 को चार घंटे जाम रखा। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को ग्रामीणों ने खदेड़ दिया। लड़की रामपुर पंचायत के चतरा की रहने वाली थी। परिजनों ने बताया था कि मृतका 11 मार्च की रात में शौच करने घर से निकली थी। 12 मार्च को परिजनों ने डगरुआ थाना में तहरीर दी थी। पूर्णिया की एसपी स्वीटी सहरावत ने जांच से मिली जानकारी का खुलासा करते हुए कहा है कि लड़की एक लड़के के संपर्क में थी, जो मेला घुमाने पर नाम पर ले गया था। लड़के ने एक दोस्त की दुकान में लड़की से रेप किया और फिर बाकी दोस्तों से संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। लड़की ने मना कर दिया तो संघर्ष के दौरान उ...