मेला गणेश चौथ की तैयारी शुरू, रूपरेखा तैयार
संभल, जून 10 -- 12 सितंबर से शुरू हो रहे मेला गणेश चौथ को लेकर बुधवार को श्री गणेश मेला परिषद और झांकी समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें समिति के पदाधिकारी ने झांकियों और मेले की रूपरेखा तैयार की। मेला 12 सितंबर से दो अक्टूबर तक आयोजित होने का निर्णय लिया गया। सीता रोड गणेश मंदिर के सामने गजानन हाल में बुधवार को 12 सितंबर से शुरू हो रहे मेला गणेश चौथ की तैयारी को लेकर बैठक संपन्न हुई। जिसका शुभारंभ विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ किया गया। बैठक में गणेश जन्मोत्सव के उपलक्ष में निकलने वाली रथयात्रा, भव्य झांकियां, आयोजन व्यवस्थाओं एवं सजावट को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न झांकी निर्देशकों ने अपनी अपनी झांकियां के प्रस्ताव प्रस्तुत किए। जिन्हें मेला समिति द्वारा सहमति प्रदान की गई। इस वर्ष भी स्वचालित झांकियां आकर्षण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.