बिहारशरीफ, फरवरी 24 -- पूरे क्षेत्र में 7 पावरफुल ट्रांसफर्मर से मिलेगी बिजली फोटो : राजगीर बिजली-राजगीर के मलमास मेला क्षेत्र में लगाया जा रहा ट्रांसफर्मर। राजगीर, निज संवाददाता। मलमास मेला में इस बार बिजली की निर्बाध आपूर्ति होगी। पूरे क्षेत्र में सात पावरफुल ट्रांसफर्मर से बिजली मिलेगी। ट्रांसफर्मर लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। जेई विद्यासागर ने बताया कि मेला सैरात परिसर में पावर ग्रिड विकसित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गौरक्षणी के सामने स्थापित डीएसएस को अपग्रेड किया जा रहा है। यहां पहले से संचालित तीन ट्रांसफार्मरों के साथ पांच नए ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। इनमें तीन 315 केवीए तथा दो 200 केवीए क्षमता वाले ट्रांसफार्मर हैं। इस प्रकार, मेला में सात ट्रांसफर्मर से बिजली आपूर्ति की जाएगी। बाजार व मेला क्षेत्र होते हुए रोपवे ...