एटा, मार्च 31 -- बुधवार को श्याम नगर में माता रमाबाई अम्बेडकर प्रबुद्ध महिला जागृति संघ की ओर से डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जन्मोत्सव समारोह के लिए अंबेडकर मेला समिति के अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चयनित सुधाकर किशोर, महामंत्री विजय बहादुर सिंह एवं कोषाध्यक्ष राजू विद्यार्थी वाल्मीकि के चुने जाने पर सम्मानित किया गया। संगठन की जिलाध्यक्ष डॉ. मालती सिंह ने बाबा साहेब की 135 वीं जयंती के उपलक्ष्य में बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन से जुड़े हुए विभिन्न तथ्यों को बताते हुए माता रमाबाई अंबेडकर के त्याग, बलिदान व संघर्ष भरे जीवन पर भी प्रकाश डाला। यदि आज महिलाएं विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं तो यह श्रेय बाबा साहब को ही जाता है। 135 वीं जयंती को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से मनाये जाने के लिए संगठन के समस्त उपस्थित अनुयायियों की ओर से विच...