हरिद्वार, जून 19 -- मेला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन तीन दिन से खराब होने के कारण मरीजों को जांच सुविधा नहीं मिल पा रही है। मशीन में आई तकनीकी खराबी के चलते अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी करीब 20 मरीज बिना अल्ट्रासाउंड कराए वापस लौट गए। मेला अस्पताल में तीन तीन पहले अल्ट्रासाउंड मशीन खराब हो गई। मरीजों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में जांच की उम्मीद लेकर आने के बावजूद उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। कनखल निवासी कौशल्या देवी ने बताया कि डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी थी, लेकिन मशीन खराब होने के कारण जांच नहीं हो सकी। वहीं ज्वालापुर के राजेश कुमार ने कहा कि निजी केंद्रों पर जांच कराने में अधिक खर्च आता है, इसलिए सरकारी अस्पताल आए थे, लेकिन सुविधा न मिलने से परेशानी बढ़ गई है। म...