अमरोहा, मार्च 17 -- जोया। डिडौली कोतवाली क्षेत्र में केले के भाव को लेकर कहासुनी में गुस्साए पिता-पुत्र ने ठेले पर बैठे फल विक्रेता के बेटे से मारपीट कर कान पर काटकर जख्मी कर दिया। सोमवार को कोतवाली पहुंचे फल विक्रेता ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मूंढा इम्मा की है यहां पर मुन्न का परिवार रहता है। वह गांव में ही फल का ठेला लगाते हैं। बीती 12 मार्च को मुन्न अपने नाबालिग बेटे अरसलान को ठेले पर बैठाकर किसी जरूरी काम से गांव से बाहर गए थे। तभी गांव का ही एक किशोर उनके ठेले पर पहुंचता है और उससे केले का भाव पूछता है। अरसलान उसे केले का भाव 70 रुपये दर्जन बता देता है। आरोप है कि भाव सुनकर किशोर तिलमिला उठा और उसने आवाज लगाकर कुछ दूर खड़े अपने पिता को बुला लिया। आरोप है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.