सहारनपुर, फरवरी 23 -- गंगोह। मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया में सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत श्रीराम बाग सरस्वती विद्या मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय गंगोह की पुरातन छात्रा गरिमा सिंघल को अपने बचपन की याद विद्यालय परिसर में खींच लाई। अपने मायके आने के बाद गरिमा सिंघल सुपुत्री राकेश सिंघल अपने पिता व बच्चों के साथ विद्यालय परिसर पहुंची। जहां गरिमा का उसके समय की महिलाआचार्यो व अन्य आचार्यगण ने बडी गर्मजोशी से स्वागत किया। उनसे मिलकर बेटी गरिमा भी भाव विभोर होगई। इसके बाद गरिमा ने भैया- बहिनों से अपना अनुभव साझा किया और उन्हें अपना लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन और परिश्रम के बल पर सफलता पाने की प्रेरणा दी। आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हो विद्यालय के सभी पुरातन छात्रों से आग्रह है कि जब भी आप गंगोह आए तो अपने इस विद्यालय के अवलोकनार्थ अवश्य आए।

हिंद...