मेरे हाथ-पांव में बेड़ियां डालकर ले जाए यूपी पुलिस, अंकित मर्डर में एनकाउंटर के डर से सहमा गैंगस्टर
मेरठ, सितम्बर 2 -- हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान मर्डर में दो आरोपियों के एनकाउंटर में ढेर होने के बाद यूपी पुलिस का ऐसा खौफ कि हरियाणा के गैंगस्टर ने कोर्ट में अजब-गजब मांग की है। कहा कि उसे बेड़ियों में जकड़ कर ही यूपी पुलिस को दिया जाए। दरअसल, हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में मुख्य साजिशकर्ता के रूप में करनाल जेल में बंद गैंगस्टर राकेश कादियान उर्फ पम्पू के नाम का खुलासा हुआ है। शामली पुलिस ने जैसे ही आरोपी का बी वारंट मांगा तो गैंगस्टर की हालत खराब हो गई। गैंगस्टर ने कोर्ट में अर्जी दाखिल करते हुए कहा है कि उसे बेड़ियों में जकड़कर ही यूपी भेजा जाए, ताकि कोई पुलिस टीम उसके फरार होने और एनकाउंटर की कहानी न बना सके। इसके साथ ही बी वारंट पर यूपी पुलिस की कस्टडी में हर एक मिनट की उसकी वीडियोग्राफी कराई जाए। राकेश कादियान उर्फ पम्प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.