मेरे सपनों का भारत में विद्यार्थियों ने दिखाई विकसित भारत की कल्पना
शामली, सितम्बर 18 -- शामली। सेवा संकल्प अभियान के तहत मेरे सपनों का भारत' थीम पर जनपद के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों में रचनात्मक एवं अभिव्यक्तिपरक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को वर्ष 2047 के विकसित भारत के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ना और उन्हें राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक करना रहा। अभियान के तहत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली, लाला लाजपत राय कन्या इंटर कॉलेज थानाभवन, देवी उमरा कौर इंटर कॉलेज बनत, किसान इंटर कॉलेज थानाभवन समेत विभिन्न राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला तथा कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए भाषण और निबंध प्रतियोगिता कराई गई। यह भी पढ़ें- सेवा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.