हरदोई, सितम्बर 24 -- पाली। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालय स्तर पर आयोजित मेरे सपनों का भारत चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का ब्लॉक स्तरीय आयोजन गुरुवार को ब्लॉक सभागार भरखनी में मुख्य अतिथि धीरेन्द्र प्रताप सिंह सेनानी प्रदेश अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख संघ उत्तर प्रदेश रहे। विद्यार्थियों ने चित्रकला के माध्यम से अपने सपनों के भारत की कल्पना को प्रस्तुत किया। बच्चों ने कला और रचनात्मकता के माध्यम से देश के विकास, स्वच्छता, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं विकसित भारत के संकल्प को दर्शाया। धीरेन्द्र प्रताप सिंह सेनानी ने कहा कि बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। यह भी पढ़ें- Ayodhya News: सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चो ने लगाई कला प्रदर्श...