नई दिल्ली, मई 4 -- यूपी के सिद्धार्थनगर में पानी टंकी पर चढ़कर रील बनाने के चक्कर में हुए हादसे ने मुख्यमंत्री योगी आदित्नयाथ को भी झकझोर दिया है। उन्होंने बच्चों के नाम पाती लिखते हुए रील और रियल (वास्तविक) लाइफ के अंतर को समझने की अपील करते हुए भावुक पत्र लिखा है। 'योगी की पाती' के नाम से जारी इस पत्र के माध्यम से उन्होंने वर्तमान पीढ़ी में सोशल मीडिया पर वायरल होने की खतरनाक होड़ और रील्स बनाने के चक्कर में जीवन जोखिम में डालने वाली प्रवृत्ति पर गहरी चिंता व्यक्त की है। इसके साथ ही माता-पिता को भी सोशल मीडिया को लेकर सलाह दी है।लाइक और व्यूज के मोहजाल में न फंसे युवा मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि आज सोशल मीडिया रचनात्मकता और सूचना का सशक्त माध्यम तो है, लेकिन युवाओं में 'डिजिटल डेमोक्रेसी' के नाम पर एक चिंताजनक प्रवृत्ति बढ़ी है।...