नई दिल्ली, अगस्त 14 -- शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने अपने ऊपर हमले को लेकर बड़ा बयान दिया। शुक्रवार को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर उन्होंने कहा, 'देश-विरोधी और पंजाब-विरोधी ताकतें पंजाब और भारत को अस्थिर करना चाहती थीं। अकाली दल ऐसा नहीं होने देगा। मेरे पिता की तरह, हमने हमेशा इन ताकतों का मुकाबला किया है। हम आगे भी इनका मुकाबला करेंगे।' गुरुवार को नांदेड़ शहर के बाहरी इलाके में स्थित गुरुद्वारा माता साहिब देवन जी मुगत के अंदर निहंग पंथ के एक सदस्य ने बादल पर हमला किया। हमले के बाद एक स्थानीय अस्पताल में उनकी सर्जरी हुई। यह भी पढ़ें- चेयरमैन की निजी संपत्ति है क्या बीसीआई, NALSAR विवाद पर भड़का बार एसोसिएशन अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि ...