नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उस याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया, जिसमें उन्होंने सीबीआई की याचिका पर सुनवाई से जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा को हटाने की मांग की थी। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने खुद अपनी बात रखी। केजरीवाल की दलीलें खत्म होने के बाद जस्टिस शर्मा ने उनकी तारीफ भी की और कहा कि वह वकील भी बन सकते हैं। इस पर केजरीवाल ने जवाब दिया था कि उन्होंने अपना रास्ता चुन लिया है और वह उससे खुश हैं। इस मामले पर फैसला सुरक्षित रखते हुए जस्टिस स्वर्ण कांता ने कहा कि, यह पहली बार है जब किसी मामले में उन्हें हटने के लिए कहा गया है। जस्टिस शर्मा ने कहा, मैंने हटने के कानूनी नियमों के बारे में बहुत कुछ सीखा। मेरे जीवन में पहली बार किसी ने मुझे हटने के लिए कहा है। मैंने बहुत कुछ सीखा। मुझे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.