रांची, फरवरी 18 -- बुंडू, संवाददाता। बुंडू नगर पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेश उरांव ने आरोप लगाया कि असामाजिक तत्व उनके चुनावी पोस्टर, बैनर फाड़ रहे हैं। उनकी लोकप्रियता देख ऐसी घटना की जा रही है। ये बातें राजेश ने बुधवार को सुभाष चौक में नगर पंचायत क्षेत्र के प्रमुख चुनावी कार्यालय में हुई प्रेसवार्ता में कही। कहा कि बुंडू बड़ा तालाब की दुर्दशा को लेकर उनके विरोधी अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। जबकि बुंडू के लोगों को पता है कि टेंडर किसने किया और भ्रष्टाचार किसने। कहा कि बड़ा तालाब के निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने पर उनका कार्यकाल खत्म हो चुका था। उन्होंने कहा कि यदि वे चुनकर आए तो इसकी बड़े स्तर पर जांच कराएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.