पटना, मार्च 12 -- संसद के बजट सत्र के दौरान बुधवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की जमकर बहस हो गई। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर जब पप्पू यादव बोलने लगे, तो गिरिराज ने उन्हें टोक दिया। इस पर पूर्णिया सांसद बिफर गए। उन्होंने सदन में गिरिराज से कह दिया- मेरे घर आकर भूंजा खाते थे, कुछ पता नहीं है, हम पांच बार एमपी (सांसद) बन गए, तब आप पैदा लिए। पप्पू यादव ने बुधवार को लोकसभा में संबोधन के दौरान कहा कि 1990 से 2026 तक बीते 31 सालों से वह संसदीय जीवन में हैं। इस दौरान उन्हें कई स्पीकर के साथ संवाद करने का अवसर मिला। अविश्वास प्रस्ताव पर उन्होंने कहा कि यह किसी व्यक्ति के खिलाफ सहमति या अहसमति का सवाल नहीं है। देश के 145 करोड़ लोगों के संघर्ष की आवाज है, जो दुनिय...