संभल, अप्रैल 3 -- हल्लू सराय स्थित श्री कल्कि धाम बालाजी मंदिर में श्री बालाजी हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान भजनों की मधुर धुन पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे और पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री बालाजी महाराज की भव्य आरती से हुई, जिसके बाद बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। सोने-चांदी के वर्क से सजे बालाजी महाराज के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर भक्त भाव-विभोर हो उठे और पूरे परिसर में जयकारों की गूंज सुनाई दी। इस अवसर पर श्री बालाजी महाराज को 56 भोग अर्पित किया गया। साथ ही 51 किलो का केक काटकर प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। मंदिर में आए बच्चों को विशेष रूप से केक काटने में शामिल किया गया और उन्हें बाल हनुमान का स्वरूप मानते हुए...