अलीगढ़, जून 5 -- अलीगढ़। थाना टप्पल में दर्ज हुए जमीन की धोखाधड़ी में आरोपी द्वारा खुद को भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला का फूफा बताए जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने स्थिति स्पष्ट की। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि मेरे एक ही फूफा थे जो कि अब इस दुनिया में नहीं रहे। एफआईआर में दर्ज शख्स न मेरी जाति का है और न ही मेरे समाज का है। इसके अलावा किसी भी तरह से मेरे व मेरे परिवार का कोई रिश्तेदार नहीं है। जो व्यक्ति ऐसा कर रहा है, वह पूरी तरह से गलत कर रहा है। भविष्य में अगर कोई इस तरह का कृत्य किया जाता है, तो कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...