नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- यूपी के कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां आपसी विवाद के चलते दो साल पहले पत्नी के मायके चले जाने से आहत एक युवक ने रविवार रात को जान दे दी। पहले उसने हाथ की नस काटी और चचेरे भाई को फोन कर कहा कि सुबह मेरे अंतिम संस्कार में आ जाना। सूचना पर सगा भाई पहुंचा और हाथ में पट्टी बांधने के बाद डॉक्टर को बुलाने चला गया। इसी बीच घायल ने दरवाजा बंद करके फांसी लगा ली। मां बाहर खड़े होकर बेटे को पुकारती रही लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। रावतपुर गांव निवासी प्रशांत शुक्ला एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। परिवार में मां कांति और बड़ा भाई अजय है। अजय के मुताबिक साल 2014 में प्रशांत की शादी दिल्ली निवासी राखी से हुई थी। दोनों के दो बच्चे कनक और शिवांग हैं। अजय ने बताया कि प्रशांत शराब का लती था, इसके चलते पति-पत्नी के ब...