मुजफ्फरपुर, सितम्बर 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अवसर पर महिलाओं ने वॉकथॉन का आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। आयोजनकर्ता एवं न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. अर्चना नेमानी ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली और पोषण के प्रति जागरूक करना है।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मेयर निर्मला देवी, मधु पंसारी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। अर्चना नेमानी ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए संतुलित आहार और नियमित शारीरिक गतिविधि आवश्यक हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 4 प्रतिभागियों को मेडल दिया गया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: सेहत के लिए बढ़ाए कदम, वॉकथॉन से दिया जागरूकता का संदेश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...