सिमडेगा, फरवरी 13 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। शहरी क्षेत्र के वार्ड 18 से वार्ड पार्षद प्रत्याशी मेरी सुचिता कुल्लू ने वार्ड के कई मुहल्ले में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने डोर टू डोर जाकर लोगों को बैलेट पेपर के क्रम संख्या एक स्थित अपने चुनाव चिंह अलमीरा छाप में वोट करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र का विकास कराने का भी भरोसा जताया। वहीं उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए उपलब्धियों को भी गिनाते हुए अधूरे कार्यों को पुरा कराने का भरोसा जताया। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...