मेरी लुगाई बन जा. नहीं तो गोली मार दूंगा; जयपुर में SMS थाने से 100 मीटर दूर महिला से बदसलूकी
नई दिल्ली, मई 27 -- राजधानी जयपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एसएमएस अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिस जगह मरीज इलाज और परिजन राहत की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, वहीं अस्पताल के गेट नंबर-3 पर एक महिला ने पूरी रात डर और दहशत में बिताई। आरोप है कि देर रात करीब 2 बजे एक नशे की हालत में युवक ने महिला के साथ अभद्रता की, जबरन बातचीत करने की कोशिश की और विरोध करने पर गोली मारने तक की धमकी दे डाली। सबसे बड़ा सवाल यह है कि यह पूरा घटनाक्रम एसएमएस पुलिस थाने से महज 100 मीटर दूरी पर होता रहा, लेकिन ना पुलिस मौके पर पहुंची और ना अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था सक्रिय नजर आई।"मेरी लुगाई बन जा. नहीं मानी तो गोली मार दूंगा" पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति अस्पताल में भर्ती है और वह अस्पताल परिसर में मौजूद थी। इसी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.