विशेष संवाददाता, अप्रैल 5 -- पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने कहा कि उन्होंने भी छुआछूत झेला है। न केवल मैंने बल्कि राजनीति के शीर्ष पर रहते हुए मेरे पिता (जगजीवन राम) इससे अछूते नहीं रहे। पढ़ाई के दौरान मेरी मां के साथ भी यही व्यवहार हुआ। मीरा कुमार ने शनिवार को पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती की पूर्व संध्या पर लखनऊ स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम में ये बातें साझा करते हुए कुछ भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि मेरी मां की स्कूली शिक्षा कानपुर में हुई थी। जब वह कालेज गईं तो वहां कहा गया- अछूत की लड़की को नहीं पढ़ाएंगे। उन्होंने लखनऊ में उच्च शिक्षा पूरी की, लेकिन यहां भी वे इससे नहीं बचीं।वाराणसी में पिता का अपमान हुआ- मीरा कुमार उन्होने कहा कि वाराणसी में मेरे पिता का अपमान हुआ। मैं विदेश सेवा में रही, लेकिन य...