बरेली, जुलाई 21 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय का 24वां दीक्षांत समारोह चार अगस्त को प्रस्तावित है। इससे पहले विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक केंद्र द्वारा प्राथमिक से इंटरमीडिएट स्तर के विद्यालयों में मेरी मां विषय पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को इटौआ बेनीराम गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में मेरी मां विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी चित्रकला के माध्यम से मां के प्रति प्रेम, सम्मान, ममता, त्याग और समर्पण की भावनाओं को अत्यंत भावपूर्ण एवं रचनात्मक ढंग से अभिव्यक्त किया। विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मां के विविध रूपों को अपने चित्रों में जीवंत किया। उनके चित्रों में मां के प्रति उनके प्रेम...