नई दिल्ली, जुलाई 30 -- संजय दत्त की मां नरगिस दत्त का निधन कैंसर की वजह से हुआ था।भारत से लेकर अमेरिका तक एक्ट्रेस नरगिस दत्त का इलाज चला था, लेकिन नरगिस कैंसर से जंग हार गईं और उनका निधन हो गया। वो वक्त दत्त परिवार के लिए काफी कठिन समय था। अब एक यूट्यूब चैनल से बातचीत के दौरान संजय दत्त ने अपनी मां के आखिरी दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कैसे उनकी मां कोमा में थीं और उनके पिता ने उन्हें उनकी फिल्म का शूट पूरा करने को कहा था।न्यू यॉर्क में हुई थी नरगिस दत्त की सर्जरी AIG हॉस्पिटल्स के यूट्यूब चैनल से बातचीत के दौरान संजय दत्त ने अपनी मां नरगिस दत्त के बारे में बात की। उन्होंने कहा, "तो, मां का निधन कैंसर से हुआ था, दुर्भाग्यवश, पैंक्रियाटिक कैंसर। ये 80 के दशक की शुरुआत में था, तो आज जो टेक्नोलॉजी हमारे पास है, वो तब नहीं थी। एक बड़ी स...