नई दिल्ली, दिसम्बर 12 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को 1984 के सिख दंगों के पीड़ितों के परिवारों को ज्वाइनिंग लेटर सौंपे। पीड़ित परिवार की मनजीत कौर ने कहा कि यह हमारे लिए एक भावुक क्षण है, क्योंकि रेखा गुप्ता के सहयोग से 41 साल बाद हमें न्याय मिला है। मनजीत कौर ने कहा कि हम रेखा गुप्ता और मनजिंदर सिंह सिरसा को धन्यवाद देते हैं। यह नौकरी हमारे लिए बहुत मायने रखती है। जब मैं सिर्फ दो साल की थी, तब मेरे पिता समेत मेरे परिवार के चार लोगों का दंगों में कत्ल कर दिया गया था। ज्वाइनिंग लेटर पाने के बाद मनजीत कौर ने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है। रेखा गुप्ता जी के सहयोग से 41 साल बाद न्याय मिला है। उन्होंने जो वादे किए थे, वो निभाए हैं। दंगा पीड़ितों को इंसाफ मिला है। कहा कि यह नौकरी उनके लिए बहुत मायने रखती है। एक घर में प्राइवे...