मेरी बेटी चाहेगी तो मैं...समधी के कारनामों पर MLA ज्ञान तिवारी का छलका दर्द, बेटी संग आए फेसबुक लाइव
नई दिल्ली, अगस्त 7 -- Sitapur News: सीतापुर की सेउता विधानसभा से भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी अपनी डॉक्टर बेटी के साथ फेसबुक पर लाइव आए। विधायक ने अपनी समधी पर 25 महिलाओं से नाम बदलकर शादी का आरोप लगाए। बेटी संग फेसबुक पर लाइव हुए भाजपा विधायक बोलते-बोलते भावुक भी हो गए और समधी के कारनामों के बारे में जानकारी देने लगे। इस दौरान विधायक ने अनजाने में गलत परिवार में हुई बेटी की शादी को लेकर गहरा दुख जताया। विधायक ज्ञान तिवारी ने कहा, मिश्रिख के चंद्रावल निवासी अनुज त्रिवेदी ने 25 महिलाओं से नाम बदलकर शादी की। बेटी संग सोशल मीडिया पर लाइव आए विधायक ने बताया, वह अपनी बेटी को खुद न्याय की लड़ाई के लिए तैयार कर रहे हैं। अनुज त्रिवेदी को फांसी होनी चाहिए। इस दौरान वह भावुक हो गए। उनकी पुत्री भी भावुक होकर रोने लगीं। भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी सोमवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.