हाथरस, मार्च 27 -- हाथरस। चैत्र नवरात्र के आठवें दिन महागौरी की स्तुति की जाती है। यह सौभाग्य, सौन्दर्य, धन सम्पदा की देवी हैं। गुरुवार को देवी मन्दिरों के अलावा घर घर महागौरी की उपासना की गई। कन्या लांगुराओं को दावत दी गई। तमाम भक्त अष्टमी को कन्या पूजन करते हैं। अष्टमी पर शाम को देवी मन्दिरों में भारी भीड़ रही। शहर में जगह जगह भक्तों ने दण्डौती लगाना भी शुरु कर दिया था, जो सुबह मइया के दरबार पहुंचेंगे। शाम को भक्तों ने मइया की घी धूप से आरती उतारी। महागौरी की स्तुति के लिए शहर के प्रमुख देवी मंदिरों सुबह ही भक्तों की भीड़ नजर आने लगी। मंदिरों में देवीभक्तों की लम्बी लम्बी कतार लग गईं। शहर के पथवारी मंदिर, चामड़ माता मंदिर, प्राचीन बोहरे वाली देवी मंदिर, चामुंडा मंदिर, शीतला मंदिर, शांता माता मंदिर, हाथुरसी देवी मंदिर आदि मंदिरों पर जलाभिषे...