मेरी बात नहीं मानी तो वीडियो वायरल कर दूंगी. AI हनीट्रैप में जयपुर के कारोबारी से 90 लाख की वसूली
नई दिल्ली, मई 28 -- राजस्थान की राजधानी जयपुर में AI तकनीक के जरिए हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महेश नगर थाना क्षेत्र में सक्रिय एक शातिर गैंग ने कथित तौर पर एक प्रतिष्ठित कारोबारी को अपने जाल में फंसाकर उससे करीब 90 लाख रुपये की वसूली कर ली। इस पूरे मामले में जयपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला दिशा बाबला को जोधपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस अब गैंग के अन्य सदस्यों और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार, यह मामला केवल हनीट्रैप तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का इस्तेमाल कर डीपफेक वीडियो और तस्वीरें तैयार करने का भी आरोप है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी गैंग ने आधुनिक तकनीक का दुरुपयोग कर कारोबारी को मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया।AI प्रोजेक्ट पर थी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.