फिरोजाबाद, जनवरी 4 -- थाना नसीरपुर क्षेत्र में मां के साथ गांव में रहने वाली किशोरी का शोहदे ने जीना मुहाल कर रखा है। आए दिन किशोरी से छेड़छाड़ करने वाला युवक उसे धमकाता है कि अगर बात नहीं मानी तो पुलिस में तैनात भाई की मदद से झूठे केस में जेल भिजवा देगा। पिछले दिनों जब पिता नौकरी से घर पर आए तो बेटी को गुमशुम देख पूछताछ की तथा आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना नसीरपुर क्षेत्र के एक गांव का युवक दिल्ली में रहकर हलवाई का काम करता है। गांव में उसकी पत्नी एवं 16 वर्षीय बेटी रहती है। 11 दिसम्बर को जब युवक दिल्ली से अपने घर आया तो बेटी गुमशुम दिखाई दी। बेटी को परेशान एवं भयभीत देखकर जब उसने उसे समझा-बुझा कर बातचीत की तो किशोरी ने रोते हुए अपने पिता को बताया कि गांव का सौरभ पुत्र धर्मवीर आए दिन उसक...