कानपुर, दिसम्बर 13 -- कानपुर देहात,संवाददाता। यूपी कॉप एप से एफआईआर हासिल करने के बाद लोगों के साथ ठगी करने वाला एमपी का शातिर साइबर ठग जिले के 14 एफआईआर में शामिल लोगों को अपना शिकार बनाने की तलाश में था। उसके मोबाइल में डाउनलोड की गई जिले के 14 मुकदमें की एफआईआर बरामद हुई हैं। पूछताछ में उसने अधिकारी बनकर पीड़ित का नंबर उसके ग्राम प्रधान से हासिल कर ठगी करने की स्वीकारोक्ति की। मंगलपुर थाना क्षेत्र के फरीदापुर गांव के रहने वाले एकयुवक से बिजली विभाग की रिपोर्ट खत्म कराने के नाम पर 25 हजार रुपये मांगने व दस हजार रुपये वसूलने के मामले में पकड़े गए ग्राम गोवा थाना प्रथ्वीपुर जिला नेवाड़ी टीकमगढ़ एमपी निवासी निगम यादव पुत्र अखिलेश यादव के मोबाइल से में यूपी कॉप एप से डाउन लोड की गई 62 जिलों की 1019 एफआईआर में 14 एफआईआर कानपुर देहात जिले की शामि...