सीतापुर, मार्च 10 -- मिश्रिख, संवाददाता। नैमिषारण्य की पावन भूमि पर आयोजित 84 कोसी होली परिक्रमा मेला महोत्सव के सांस्कृतिक मंच पर विख्यात भजन गायिका स्वाती मिश्रा ने अपने सुरों का ऐसा जादू बिखेरा कि पूरी रात श्रद्धालु भक्ति के सागर में गोते लगाते रहे। महोत्सव के पहले दिन भजन संध्या के कार्यक्रम में पहुंची स्वाती मिश्रा ने जब अपने सुप्रसिद्ध भजनों की श्रृंखला शुरू की, तो पंडाल में मौजूद दर्शक मंत्रमुग्ध होकर उन्हें सुनते रहे। कार्यक्रम में स्वाती मिश्रा ने करोड़ों दिलों की धड़कन बन चुका अपना भजन राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी प्रस्तुत किया। मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे, राम आएंगे। इन पंक्तियों के शुरू होते ही पूरा मेला क्षेत्र 'जय श्री राम' के नारों से गूंज उठा। उपजिलाधिकारी अभिनव कुमार ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।तपोभूमि पर...