नई दिल्ली, फरवरी 10 -- नीदरलैंड की टीम के ऑलराउंडर बैस डिलीड को क्रिकेट विरासत में मिला है, जिनके पिता टिम डिलीड देश के लिये खेल चुके हैं, जबकि छोटा भाई अंडर 19 डच टीम का हिस्सा रहा है। वहीं, 'कजिन' बाबेटे डच महिला राष्ट्रीय टीम में खेलती हैं। नामीबिया के खिलाफ नीदरलैंड के इस ऑलराउंडर ने कमाल का प्रदर्शन गेंद और बल्ले से किया। वे इस मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच भी चुने गए। 48 गेंद में नाबाद 72 रन बनाने से पहले नामीबिया के खिलाफ दो विकेट चटकाने वाले इस ऑलराउंडर से जब इस प्रदर्शन के बारे में पूछा गया तो उनकी पहली प्रतिक्रिया थी, ''मैं क्रिकेटरों के परिवार से हूं और इस प्रदर्शन से मेरे परिवार को जरूर मुझ पर गर्व होगा।'' उनके पिता टिम डिलीड नीदरलैंड के लिए 1996, 2003 और 2007 वनडे विश्व कप में खेल चुके हैं। यह पूछने पर कि क्या विश्व कप से पहले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.