नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका देते हुए दो तिहाई सासंदों के साथ पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने आप के 6 सासंदों के साथ बीजेपी में शामिल होने की घोषणा की है। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए और पीएम मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा, मेरी अपनी ही पार्टी ने मेरी आवाज बंद कर दी। इस पार्टी को मैंने अपने खून पसीने से सींचा लेकिन अब ये अपने असल मुद्दे से भटक गई है। उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने कई ऐसे फैसले लिए हैं जो पहले लोग लेने से हिचकिचाते थे। राघव चड्ढा ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने कई ऐसे कड़े फैसले लिए हैं जिन्हें पहले के नेता शायद लेने में हिचकिचाते थे, चाहे वह आतंकवाद को खत्म करना हो या भारत को वैश्विक...