हरिद्वार, सितम्बर 25 -- उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने एक दिन पहले हरिद्वार से आगामी चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी और इसके बाद शुक्रवार को वह यहां आ पहुंचे। इस दौरान यहां उन्होंने पूरे विधि-विधान से हरकी पैड़ी पर मां गंगा का पूजन-अर्चन किया और साथ ही प्रदेश की खुशहाली की कामना भी की। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने अपनी राजनीतिक इच्छा और व्यक्तिगत आकांक्षा के बारे में खुलकर बात की। रावत ने भावुक अंदाज में बताया कि उनकी इच्छा है कि जीवन के आखिरी वक्त में उनकी अंतिम यात्रा हरिद्वार के प्रतिनिधि के तौर पर निकले। शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचने पर रावत ने सबसे पहले हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन किया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि दिल है कि मानता नहीं और यह दिल मांगे मोर। आगे उन्होंने कहा ...