कोडरमा, जनवरी 31 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। मेरिडियन एकेडमी परिसर में दो दिवसीय वार्षिक खेल दिवस का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। दो दिवसीय खेल महोत्सव 31 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित होंगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. प्रवीण कुमार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जगदीश सलूजा और प्रो. अजय प्रताप उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. एसएन कुमार, प्रधानाचार्य उत्तम कुमार लाहा, अरशद खान, विशाल सूद, राकेश शर्मा, सूरज वर्मा, अभिषेक जायसवाल आदि मौजूद थे। अतिथियों ने गुब्बारे उड़ाकर खेल महोत्सव का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि डॉ. प्रवीण कुमार ने कहा कि मेरिडियन एकेडमी के सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाएगी। कहा कि आवश्यकता पड़ने पर सभी का उपचार पूर...