मेरिडियन अकादमी में नशामुक्ति सह जागरुकता अभियान चलाया
कोडरमा, जून 13 -- कोडरमा। नशामुक्ति अभियान एवं जन-जागरुकता कार्यक्रम के तहत मेरिडियन अकादमी में शनिवार को प्रार्थना सभा के दौरान जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य उत्तम कुमार लाहा ने किया। प्राचार्य ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति को भी प्रभावित करता है। हिंदी शिक्षक विजय कुमार मोदी ने बताया कि नशे की लत व्यक्ति की कार्यक्षमता को कम कर देती है तथा अनेक गंभीर बीमारियों और सामाजिक समस्याओं को जन्म देती है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार ने सामूहिक रूप से नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- मानव शृंखला बनाकर चलाया नशा मुक्ति अभियान विद्यालय के को-ऑर्डिनेटर महेश कुशवाहा ने बताया कि नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.