कोडरमा, जून 27 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। मेरिडियन अकादमी, गुमो में शनिवार को सीसीए के तहत इंटर हाउस इंग्लिश डिबेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निदेशक दिनेश कुमार एवं मेरिडियन अकादमी के पीजीटी इंग्लिश राजीव कुमार रॉय मौजूद रहे। अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य उत्तम कुमार लाहा ने की। स्वागत भाषण में प्राचार्य उत्तम कुमार लाहा ने कहा कि वाद-विवाद प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, तार्किक सोच, प्रभावी संवाद कौशल और नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं तथा उन्हें वैश्विक स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करती हैं। प्राचार्य ने सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों, हाउस इंचार्जों और आयोजन समिति के सदस्यों को बधाई दी। यह भी पढ़ें- डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा यह भी पढ़ें- एसडीएसएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस में ...